पंचायत स्तर पर जागरूकता बैठक आयोजित
एम. अहमद
श्रावस्ती। अन्तरराष्ट्रीय मज़दूर संगठन व एक्शन एड द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत खावा कला व मलंगगांव में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक्शनएड की जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाली सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। दिनेश कुमार द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चे, ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने हेतु बात किया गया। तारिक अहमद द्वारा दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन व नामंकन के साथ साथ मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में एक्शनएड से जिला समन्वयक गुलिस्ता आरा, क्लस्टर कोर्डिनेटर सुसीला, क्लस्टर कोर्डिनेटर प्रदीप तिवारी, तारिक अहमद, दिनेश कुमार, प्रेरक सुशील, सुनील, रीता, दिनेश कुमार गौतम, वीरेंद्र, अमित आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










