श्री पालकी गणेश पूजा महोत्सव में भण्डारा आज
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद गजानन की वंदना से गुंजायमान है। चहुंओर भक्ति गीतों पर पूजा पंडाल भक्ति के रस में डूबे हुए हैं। धार्मिक प्रश्रोत्तरी, भजन, कीर्तन, जागरण, जवाबी के कार्यक्रम कराये जा रहे है। 28 सितम्बर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है जिसके लिए प्रशासन ने बैठक कर रूपरेखा बनाई है। इसी क्रम में शहर के काजीकटरा गायत्री नगर श्रीपालकी गणेश पूजा महोत्सव में आज 23वां विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर भर से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। भण्डारे के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। भण्डारे के लिए पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है जिससे आसान तरीके से बप्पा का दर्शन व श्रद्धालु प्रसाद चख सके। वहीं समिति के पदाधिकारियों द्वारा भण्डारे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट व दरगाह थानाध्यक्ष से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कराने का निवेदन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










