बास्केटबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रतापगढ़ स्टेडियम में किया गया था जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में असम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उस परिपेक्ष्य में शनिवार को एएसएम मुख्यालय पर एएसएम ग्रुप के संस्थापक एवं बहुजन समाज पार्टी सदस्य विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डा. अतुल त्रिपाठी, डॉ. रजनीश कांत तिवारी द्वारा बालक एवं बालिकाओं को प्रथम स्थान प्राप्त होने का प्रमाण पत्र देकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
होनहार बालक व बालिकाओं से एएसएम का नाम प्रदेश में बढ़ाने व रोशन करने का काम करेंगे। एएसएम ग्रुप के कोच रघु सर को बधाई देते हुए एवं प्रशस्ति पत्र देते हुए उनको भी सम्मानित किया। विजयी बालिकाओं में दिव्या यादव, कनक सिंह, नंदिनी सिंह, शिवालिका, शिवन्या, रिया श्रीवास्तव, निशा पठान, चांदनी सरोज एवं बालक वर्ग में अश्मित सिंह, अनुराग, अनिकेत सिंह, आशीष यादव, आलोक, दीपक, सत्यम, दिव्यांशु, आकाश कुमार, रवि यादव आदि रहे। इस अवसर पर यशवंत कुमार गौतम, अनिल कुमार सिंह, शोएब अहमद, अरशद खान, देवेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, योगेश शुक्ला, रामजतन मौर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











