Homeबिहारनदी में डूबने से युवक की हुई मौत

नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

सीमांकन को लेकर 5 घंटे तक चली मापी
चन्द्र भूषण तिवारी
कैमूर (बिहार)। कैमूर रोहतास के बीच दुर्गावती नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों जिला प्रशासन के उहापोह में 5 घंटे तक हुआ मापी, सीमा निर्धारित होने के उपरांत रोहतास प्रशासन चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु सासाराम भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार भभुआं जिला के करमचट थाना क्षेत्र व रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के बीच के क्षेत्र दुर्गावती नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गया। आसपास के लोगों द्वारा थाना प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके उपरांत रोहतास जिला के चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार एवं भभुआं जिला के करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम मौके पर पहुंचे।पर सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों जिला की प्रशासन द्वारा, शव को नहीं उठाया गया।

चेनारी थाना प्रशासन एवं करमचट थाना प्रशासन द्वारा, अमीन बुलाकर सीमा का मापी कराया गया। जिसके उपरांत यह तय हुआ कि मृतक का शव, रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। जिसके बाद रोहतास जिला के चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार द्वारा शव का पंचनामा कराते हुए शव को कब्जे में लेते हुए, अंत्य परीक्षण हेतु सासाराम भेजा गया। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा शव का शिनाख्त किया गया, मृतक निशिजा ग्रामवासी धनंजय शर्मा उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय मुंशी शर्मा बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read