Homeबदायूंएक सांसद तो चार विधायक के करीबी मांग रहे टिकट

एक सांसद तो चार विधायक के करीबी मांग रहे टिकट

एक सांसद तो चार विधायक के करीबी मांग रहे टिकट

आरक्षण जारी होने के बाद से नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज
अंकित सक्सेना
बदायूं। आरक्षण जारी होने के बाद से नगर पालिका में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। नगर पालिका परिषद में वर्तमान में 25,604 मतदाता हैं जिनमें 13,715 पुरुष एवं 11,889 महिला मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद में 25 सभासद सहित नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होना है। नगर पालिका परिषद में 26 बूथ बनाये गये हैं।

वर्ष 2017 के चुनाव में दातागंज पालिका पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। भाजपा ने उस समय आकाश वर्मा पर दाव लगाया था और उन्होंने परचम भी लहराया। इसके पहले राजीव गुप्ता चेयरमैन रहे। 2022 के आरक्षण में सीट अनारक्षित है। ऐसे में सभी के लिये रास्ते खुले हुये हैं। वैश्य वर्ग के छह प्रत्याशी भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। जिनमें एक प्रत्याशी सांसद के करीबी हैं, तो वहीं चार प्रत्याशी विधायक के करीबी हैं।

इसके अलावा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के बेहद करीबी भी इस चुनाव में टिकट चाह रहे हैं। भाजपा से दावेदारी के लिये उम्मीदवार दिल्ली से लेकर लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। इधर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं कांग्रेस भी मजबूत प्रत्याशी तलाश रही है जो भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दें सके। फिलहाल विपक्षी दलों ने पत्ते नहीं खोले हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read