HomeVaranasiविवाहिता के आत्महत्या मामले में बुआ गिरफ्तार

विवाहिता के आत्महत्या मामले में बुआ गिरफ्तार

विवाहिता के आत्महत्या मामले में बुआ गिरफ्तार

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत मल्लेपुर (अजगरा) ग्राम निवासी ने विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली थी। जानकारी के अनुसार जौनपुर के देवकली तकिया थाना केराकत निवासिनी रेनू देवी (26 वर्ष) का विवाह 06 वर्ष पूर्व मल्लेपुर (अजगरा) ग्राम निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा के संग हुआ था।

मंगलवार देर शाम रेनू ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मृतका के कोई भी संतान न होने के कारण मृतका के पति की बुआ एवं ससुराल पक्ष के लोग तानाकशी करते थे तथा घटना के पहले भी विवाद हुआ था। मामले में मृतका के पिता बबलू विश्वकर्मा की तहरीर पर मृतका के पति की बुआ राजपति देवी पत्नी बुधराम के विरुद्ध पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read