HomeVaranasiडीसीएम व कंटेनर के टक्कर में तीन घायल, केबिन मे फंसा रहा...

डीसीएम व कंटेनर के टक्कर में तीन घायल, केबिन मे फंसा रहा सहयात्री

डीसीएम व कंटेनर के टक्कर में तीन घायल, केबिन मे फंसा रहा सहयात्री

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डंगहरिया ग्राम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की सुबह डीसीएम ट्रक व कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान डीसीएम ट्रक में सवार चालक व अन्य दो यात्री घायल हो गए, वही कंटेनर चालक मौके से हट बढ़ गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक सर्विस लेन पर से हाईवे पर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास से मुड़ रहा था कि प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा एक डीसीएम ट्रक उसमे जा टाकराया। टक्कर में डीसीएम ट्रक चालक संतोष तिवारी (45) निवासी जंगीगंज(भदोही) गंभीर रूप से चोटिल हो गये।

वही रास्ते में लिफ्ट मांग कर डीसीएम ट्रक मे बैठे प्रयागराज झूसी निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (48) करीब आधे घंटे तक डीसीएम के केबिन में फंसे रहे,उनका दोनों पैर क्षतिग्रस्त केबिन में दबा रहा। वे इस दौरान दर्द से कराहते रहे। भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सरिया व राड की मदद से घायल प्रमोद श्रीवास्तव को डीसीएम से किसी तरह बाहर निकाला। डीसीएम में सवार तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटे आई, वह स्वयं इलाज कराने हेतु अस्पताल चला गया। इधर मौके पर पहुंचे एसआईं बलराम पाठक कांस्टेबल प्रदीप मौर्य ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कंटेनर चालक कंटेनर के केबिन को लॉक करके मौके से हट—बढ़ गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read