Homeबाराबंकीदुर्घटना बीमा योजना के आश्रितों को दी गयी सहायता राशि

दुर्घटना बीमा योजना के आश्रितों को दी गयी सहायता राशि

दुर्घटना बीमा योजना के आश्रितों को दी गयी सहायता राशि

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिला राज्यकर विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक आश्रितों को बीमा राशि प्रदान किये जाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभाग ने बताया कि पिछले 3 माह में सात मृतक व्यापारियों के आश्रितों के खाते में 10-10 लाख रूपये वितरित किये जा चुके हैं।
सहायक आयुक्त राज्यकर खण्ड 2 रेनू सिंह ने बताया कि मण्डल कार्यालय राज्यकर विभाग की ओर से लखपेड़ाबाग मैरिज लान में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पिछले तीन माह में 7 लाभार्थियों को 10-10 लाख रूपये की राशि उनके खातों में भेजी गई है। लाभार्थियों में अजय इण्टरप्राइजेज कोटवा सड़क, औसानेशवर किसान सेवा केन्द्र हैदरगढ़, पारूल आइस्क्रीम रामसनेही घाट, अमित एजेंसी हैदरगढ़, यादव ट्रेडर्स गणेशपुर रामनगर, नारायण ट्रेडर्स धमेड़ी रामनगर वा दिनेश इलेक्ट्रिकल एण्ड सेनेटरी हाउस लखपेड़ा बाग शामिल है। उन्होंने बताया कि दिनेश इलेक्ट्रिकल एण्ड सेनेटरी हाउस के व्यापारी दिनेश राजपूत की मृत्यु आगरा एक्सप्रेस कार दुर्घटना में 3 फरवरी 2023 को हो गई थी। इस घटना में उनके परिवार में उनकी पत्नी के साथ 2 बच्चों की भी मौत हो गई थी। दुर्घटना में बचे मात्र उनके 9 वर्षीय पुत्र लक्ष्यवीर सिंह राजपूत का इस कार्यक्रम में अपने बाबा राम खेलावन राजपूत व चाचा मनोज राजपूत को 10 लाख सहायता राशि प्रपत्र हस्तांतरित किए गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read