नन्हे बच्चों के बीच लंच पैकेट वितरित
अश्विनी चौहान/जितेन्द्र चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को जगतपुर पी.जी कालेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी के बच्चों को लंच पैकेट वितरित किया। कार्यक्रम में गायिका वन्दना यादव ने स्वागत गीत और सरस्वती पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र निलेश त्रिपाठी ने छोटे बच्चों के विकास पर अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन तुहिना सिंह ने किया। कार्यक्रम में रीना यादव, वन्दना यादव, जमीना बेगम, मोहित प्रजापति, सुधील गुप्ता आदि छात्र/छात्राओं के अलावा सहायिका तुलिका सिंह व निर्मला देवी भी उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











