तमसा छठ घाट पर असुविधा से परेशान दिखे छठव्रती
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के हिसुआ स्थित तमसा नदी छठ घाट पर कुव्यवस्था का आलम देखा गया। लोग घटिया व्यवस्था से परेशान दिखे। आपको बता दें कि छठ महापर्व को लेकर तमसा नदी के छठ घाट पर विगत एक सप्ताह से साफ सफाई किया गया एवं सुसज्जित नदी घाट देने का वादा हिसुआ नगर परिषद द्वारा देने को कहा गया था लेकिन व्यवस्था में काफी लापरवाही देखने को मिला जिससे सभी छठ व्रतियों एवं मेले में आए लोगों को काफी परेशानी हुई। हिसुआ नगर पंचायत से नगर परिषद हो गया। लोगों को लगा कि अब नगर परिषद द्वारा व्यापक व्यवस्था किया जाएगा। लेकिन व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति किया गया। बता दें कि नदी पर जो नहाने के लिए जो घाट बनाया गया था, वह काफी गड्ढा कर संकीर्ण कर दिया गया था मानो गहरा नाला हो। ऐसे में उसके अंदर व्रतियों को उतरना और नहाना काफी कष्टकर था। कई व्रतियों तो गिर भी गयी, उन्हें चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी हुई। वहीं लाईट की बात करें तो सिर्फ नदी घाट पर हीं लाईट का व्यवस्था किया गया, जबकि गया रोड स्थित यह तमसा नदी घाट हिसुआ विश्वशांति चौक से डेढ़ किलोमीटर है। पूरे अंधेरे में ही शाम को लोग आए और सुबह में भी लोग अंधेरे में गए। हालांकि सामाजिक संगठनों ने घाट पर व्यापक जनसुविधा का व्यवस्था किया था। निःशुल्क चाय, सीलबंद बोतल पानी, चिकित्सा एवं खोया-पाया हेल्प डेस्क आदि की सुविधा थी। बता दें कि हिसुआ नगर परिषद का यह एक मात्र नदी घाट है जहां हजारों की संख्या में लोग छठ पर्व में आते हैं, जहां हर वर्ष के भांति इस वर्ष काफी असुविधा देखने को मिली।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














