Homeबांदाएएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों संग की बैठक

एएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों संग की बैठक

एएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों संग की बैठक

व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने का दिलाया गया भरोसा
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा का भाव मजबूत करने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही का भी आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में विशेषकर मुख्य बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा। साथ ही पुलिस ऐसे स्थानों पर वन-वे लागू करने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि जो भी लोग सड़कों का अतिक्रमण कर दुकानों को बढ़ाते हैं वे ऐसा न करें। इससे शहर क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को साइबर अपराध के तरीकों व उससे बचाव के बारे में भी जानकारी दिया। इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वेदमणि मिश्र, निरीक्षक यातायात राजेश चन्द्र मिश्रा, प्रभारी व्यापार प्रकोष्ट हरिश्चन्द्र वर्मा सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read