जसपुरा में कंस मेले का हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं के लिये रहा खास दिन
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
जसपुरा, बांदा। स्थानीय कस्बा में दो दिवसीय कंश मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले के दूसरे दिन महिलाओं के लिए विशेष आयोजन हुआ जहां जिसमें री संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।
मेले का आयोजन सुनीता सिंह प्रधान जसपुरा, राकेश सिंह चौहान, राज बहादुर सिंह, सीरजध्वज तिवारी, तोप सिंह, बड़ा लाल चौहान, अरविंद सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह, शिवम सिंह, अनिल सिंह और चंद्रभान सिंह ने किया। इन सभी ने मेले के संचालन से लेकर समापन तक की जिम्मेदारी संभाली। मेले में महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही मेले में लगे विभिन्न स्टॉल्स और दुकानों पर भी महिलाओं की खूब भीड़ रही। कपड़े, आभूषण, हस्तशिल्प और खाने-पीने की चीजों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मनोरंजन के लिए झूले, सर्कस और बच्चों के खेल के साधनों ने भी मेले की रौनक बढ़ाई। कस्बे में हर साल आयोजित होने वाला कंश मेला इस बार भी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजकों की बेहतरीन व्यवस्था और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













