आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले में पिछले एक महीने से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर है, बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, आज नवादा में एक बार फिर से आशा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से आशा और आशा फैसिलिटेटर हड़ताल पर है, जिसके कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा ठप है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग संवेदनहीन बनी हुई है। आशा संघ के अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा कि हमलोगों को वेतनमान दे दिया जाए। हम अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। हम लोग भूखे-प्यासे पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। जब तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होती है, तब तक हम लोग अपने हड़ताल को जारी रखेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हमारी मांगों पर विचार नहीं करते हैं तो हम लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई साल से ये लोग नियोजित कर्मी के रूप में सेवा दे रही हैं। बिहार सरकार हमें राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान करे।
आशा कार्यकर्ताओं की मांग
सभी आशा और आशा फैसिलिटेटर की सेवानिवृत्ति 60 वर्ष से 65 वर्ष की जाए। सहमति के संदर्भ में स्वीकृति मासिक परितोषिक शब्द को बदलकर मानदेय किया जाए और इसका बकाया सहित अद्यतन भुगतान किया जाए।आशाओं को देय राशि के भुगतान में स्थानीय स्तरों पर व्याप्त कमीशनखोरी-भ्रष्टाचार भेदभाव पर सख्ती से रोक लगायी जाए। स्वास्थ्य केन्द्रों में भी निर्मित आशा भवनों को आशाओं को उपलब्ध कराया जाए और शेष बचे स्वास्थ्य केन्द्रों में भी आशा भवनों का अविलंब निर्माण किया जाए। अश्विन पोर्टल से भुगतान में तय राशि सीमा को समाप्त किया जाए और पूरी अर्जित राशि के भुगतान की व्यवस्था किया जाए। अश्विन पोर्टल से ऑनलाइन करने में आशा से पैसा लेकर किया जाता है, इसपर रोक लगायी जाए। फैसिलिटेरों को सिर्फ मासिक यात्रा भत्ता नहीं बल्कि पूरे माह का मानदेय भुगतान किया जाए। फैसिलिटेरों-आशाओं की स्कूटी की आपूर्ति की जाए। फैसिलिटेरों को पोशाक (ऊनी कोट सहित) आपूर्ति की जाए। हटाए गयीं आशा कार्यकर्ता बहाल की जाए। जैसे फैसिलिटेटर को सेवा पुनः जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड में आशा को पुनः सेवा बहाल की जाए। कागजात जांच के नाम पर जो आशा की छंटनी की जा रही है, उसको रोका जाए एवं कार्य में पुनः बहाल किया जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










