HomeTrendingदबंगों ने युवती को पीटा, शिकायत करने पर खीरों थाने के दरोगा...

दबंगों ने युवती को पीटा, शिकायत करने पर खीरों थाने के दरोगा ने पीड़िता को डांटकर भगाया

दबंगों ने युवती को पीटा, शिकायत करने पर खीरों थाने के दरोगा ने पीड़िता को डांटकर भगाया

दबंग प्रधान पर मेहरबान खीरों पुलिस से न्याय के नाम पर मिली फटकार
अनुभव शुक्ला
खीरों, रायबरेली। लगातार अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली खीरों पुलिस के कारनामों से आए दिन जिले की खाकी शर्मसार होती नजर आ रही है। जिले में नारी सशक्तिकरण को लेकर भले ही पुलिस महकमा नारी सुरक्षा की कसीदें पढ़ रहा हो किंतु जिले का खीरों एक ऐसा थाना जहां अपनी लचर कार्यशैली से चर्चित थानाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी की तर्ज पर ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी व एसआई का भी पुलिसिया रौब फरियादियों को झेलना पड़ता है। थाने पर दबंगों की पिटाई से आहत होकर आई पीड़िता को एक दरोगा साहब ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए यह कहते हुए थाने से भगाया कि जब तुम्हारी इज्जत लुट जाये तब थाने शिकायत लेकर आना जिससे आहत होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से न्याय की गुहार लगाई।
मामला खीरों थाना क्षेत्र स्थित तिवारी खेड़ा गांव का है जहां की पीड़िता ने बताया कि मेरे खेत में गांव के ही दबंग पड़ोसियों की गाय चली गई थी जिसकी शिकायत लेकर मैं दबंगों के घर शिकायत करने गई थी तभी दबंगों ने एक राय होकर मेरी जमकर पिटाई कर दी। इस पर न्याय की गुहार लगाने खीरों थाने गई तो वहां पर तैनात दरोगा ने कहा कि जब तुम्हारी इज्जत लुट जाये तब थाना पर आना, नहीं तो थाना पर दिखाई मत पड़ना। अब सवाल यह उठना है कि आखिर खीरो थाना में पीड़ितों को न्याय देने के बजाय इज्जत लूट की सलाह देने वाले खाकीधारियों पर एसपी आलोक प्रियदर्शी कार्यवाही करेंगे या फिर आए दिन फरियादियों को थाना से बेइज्जत होकर जिला मुख्यालय आकर न्याय की गुहार लगाना पड़ेगा। इस पूरी कार्यशैली से जिले की खाकी एक बार फिर से शर्मसार हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read