न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। एक बुजुर्ग की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर लगभग 3 माह पूर्व मुकदमा पंजीकृत किया गया। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के कैर ग्राम पंचायत का पूरा मामला है जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग के ऊपर एक गंभीर मुकदमा भी दर्ज था जिसके बाद बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया था। इसमें न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कैर गांव के 5 लोगों व 2—3 अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मृतक के परिजनों ने मौत होते ही हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने स्वाभाविक मौत बता शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। मृतक की पुत्री की फरियाद पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के 5 लोगों व 2—3 अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









