पीएम आवास लाभार्थियों को दिये गये स्वीकृति पत्र
जीपी वर्मा
बाराबंकी। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा आयोजित जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण सांसद उपेंद्र सिंह रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नवाबगंज नगर पालिका परिषद के 1365, सतरिख के 151, देवा के 111 व जैदपुर के 520 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत पत्र बांटे गये।
ब्लॉक बंकी, देवा, मसौली व हरख के 600 से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति पत्र दिये गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 272 स्वयं सहायता समूह को 16 करोड़ पचास लाख के बैंक लिंकेज का चेक प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन के 192 त्रिपक्षीय अनुबंधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद निधि के 78 लाख से अधिक के सात कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के एक करोड़ 22 लाख के चार कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शशि श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के अतिरिक्त चारों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी व नगर पंचायत सतरिख, देवा व जैदपुर के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











