HomeVaranasiकाशी के लाल "अमन" बने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री

काशी के लाल “अमन” बने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री

काशी के लाल “अमन” बने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की हुई बैठक
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशीपुर निदुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष के आवास पर रविवार को हुई। इस दौरान गौर ग्राम निवासी अमन त्रिपाठी “काशी” को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष के अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री संजय दुबे ने अमन त्रिपाठी को जिला मंत्री वाराणसी का दायित्व प्रदान किया। इस दौरान अन्य 4 लोगों ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण किया।

तत्पश्चात प्रांत संगठन मंत्री संजय दूबे ने अमन समेत अन्य सभी को उनके पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि जिला मंत्री के पद पर पं.अमन त्रिपाठी काशी को मनोनीत किया गया है। मुझे आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि श्री त्रिपाठी संगठन के प्रति अपनी अटूट आस्था रखते हुए संगठन के साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मनोनीत होने के बाद अमन त्रिपाठी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच अपने उत्तरदायित्व को सकुशल निभाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सबके प्रति अपना आभार प्रकट किया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री व विभागाध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल नागेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष रोहित पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read