भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व योग समिति ने दिहाड़ी मजदूरों को वस्त्र का किया वितरण
अंकित सक्सेना
बदायूं। पतंजलि योग समिति जो वर्षों से डाइट प्रांगण के ऑडिटोरियम में चल रहे नि:शुल्क योग जिसके योगार्थियों द्वारा एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से गत वर्षों की भांति छः सडका पर दिहाड़ी मजदूरों को नि:शुल्क वस्त्र वितरण किया गया। वस्त्र वितरण में योग समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सहयोग किया गया। इस अवसर पर योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के सदस्य योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर, डॉक्टर जुगल किशोर, योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल, कृष्ण पाल शाक्य, कुमारपाल, शाक्य सिंह, सूरजभान, राम बहादुर सिंह, रोहिताश सिंह, पुरषोत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











