प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
नव चयनितों ने सुना मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1395 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल किया गया। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में जनपद के जीआईसी प्रवक्ता के पद पर चयनित होकर जिला का नाम रोशन करने वाले 8 नवचयनित ने मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। नव चयनितों को विधायक बलरामपुर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा एवं जिलाधिकारी डॉ.महेंद्र कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, चंदन पांडे व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











