कहानी कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के आवेदन आमंत्रित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। युवा रचनाकारों जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, उनको प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान आईएएस जितेंद्र कुमार द्वारा निर्गत पत्र के माध्यम से बताया कि 3 प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए 4 आकार में भेजनी होगी तथा कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द होनी चाहिये।
इसके अलावा निबन्ध भारतीय संस्कृति और कुम्भ विषय पर केन्द्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द का हो। अलग पृष्ठ पर शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 1 सितम्बर है तथा प्रविष्टियां निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन 6- महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ के पते पर भेजी जायेगी। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। इसमें प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार, तृतीय पुरस्कार 4 हजार व सांत्वना पुरस्कार के रुप में 2 हजार रुपये दिये जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














