लखनऊ में दिव्यांगों के लिये नारायण सेवा संस्थान का दूसरा निःशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर 13 को

लखनऊ में दिव्यांगों के लिये नारायण सेवा संस्थान का दूसरा निःशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर 13 को

तेजस टूडे सं.
प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु दूसरा नारायण कृत्रिम अंग माप शिविर 13 जुलाई दिन रविवार को लखनऊ के दयाल गेटवे होटल किसान बाजार विभूति खंड गोमती नगर में प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि इस शिविर में ऐसे दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा जिन्होंने हादसे या बीमारी के कारण हाथ-पैर गंवाए हैं या जिनके पुराने कृत्रिम अंग अब अनुपयुक्त हो गए हैं। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले हल्के व टिकाऊ ‘नारायण लिम्ब’ हेतु माप दिया जाएगा जिसके आधार पर अगले शिविर में निःशुल्क फिटमेंट किया जाएगा।
पिछले शिविर में 600 से अधिक दिव्यांग लाभान्वित हुए थे। इस बार का शिविर मेक ए चेंज फाउंडेशन यूके, गोल्डन जुबली और श्री स्वामीनारायण मंदिर विल्सडन यूके के सहयोग से आयोजित हो रहा है। शिविर प्रभारी हरिप्रसाद लड्ढा ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों एवं परिजनों को निःशुल्क भोजन, चाय व अल्पाहार भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश शर्मा, बद्री लाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का पोस्टर भी जारी किया गया।
निदेशक भगवान गौड़ ने लखनऊ सहित आस—पास के दिव्यांगजनों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। लाभ के लिए आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। शिविर संबंधी जानकारी के लिए संस्थान की हेल्पलाइन 70235-09999 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि नारायण सेवा संस्थान विगत 40 वर्षों से मानवता की सेवा में संलग्न है। संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल के नेतृत्व में संस्थान अब तक 40,000 से अधिक कृत्रिम अंग फिट कर चुका है और लाखों दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ चुका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA