बहराइच के 5 शिक्षकों का लखनऊ में शिक्षा निदेशक ने किया सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के पांच शिक्षकों का लखनऊ में सहायक शिक्षा निदेशक राजेश शाही एवं उप शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने अंगवस्त्रम, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद के विशाल गांधी विनोद कुमार सिंह दयावती नवल पाठक एवं पूरन लाल चौधरी और श्रावस्ती से मुनव्वर मिर्जा को सम्मानित किया गया।
राज्यस्तरीय आईसीटी कार्यशाला का आयोजन लखनऊ के होटल में हुआ जहां लगभग 17 जनपद के आईसीटी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गोविंद जी पांडेय (विभागाध्यक्ष) स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्न्युकेशन भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, विशिष्ट अतिथि राजेश शाही (सहायक शिक्षा निदेशक माध्यमिक) एवं मुख्य अतिथि अजय सिंह (उप शिक्षा निदेशक)/प्राचार्य डायट लखनऊ रहे। डॉ गोविंद पांडेय द्वारा जहां शिक्षा में फिल्म मेकिंग की बारीकियों को समझाया। वहीं अजय सिंह उप शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा में आईसीटी के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश के समस्त मंडलों से बेसिक में आईसीटी का प्रयोग कर रहे शिक्षकों ने अपने प्रयासों को एक दूसरे के साथ साझा किया। इसी कार्यशाला में शिक्षक संगम पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षकों द्वारा अपनी शैक्षिक जीवन यात्रा को आत्मकथा के रूप में संजो कर लिखी गई है। सभी अतिथियों ने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशक को शुभकामनाएं देते हुए समाज में चेतना एवं जागरूकता लाने वाले लेख लिखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, आईसीटी कार्यशाला प्रमाण पत्र, शिक्षक सम्मान पत्र, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पूरन लाल चौधरी एवं शेखर यादव के प्रयासों से आईसीटी की पाठशाला एवं ज्ञान गंगा शिक्षक संगम परिवार (स्वप्रेरित शिक्षकों के समूह) द्वारा लखनऊ के पिकैडली होटल में आयोजित किया गया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













