जेसीआई जौनपुर ने कहा: धीरे चलें, सुरक्षित रहें

स्लो स्कूटी/बाइक रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा जेसीआई सप्ताह के अन्तर्गत रविवार को नगर पालिका परिषद के मैदान पर सुरक्षित सफर थीम पर आधारित स्लो स्कूटी/ मोटरसाइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील मिश्रा प्रभारी यातायात एवं विशिष्ट अतिथि एचजीएफ डा. दिलीप सिंह थे। कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने जेसीआई जौनपुर की सराहना करते हुये कहा कि कुशल चालक वही होता है जिसका वाहन पर नियंत्रण होता है। सटीक नियंत्रण न होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
विशिष्ट अतिथि डा. सिंह ने यातायात जागरूकता पर जोर देते हुये लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील किया। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने जेसीआई सप्ताह में होने वाले कार्यक्रम पर खुशी जताते हुये कहा कि आज की प्रतियोगिता बेहद शानदार रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव अध्यक्ष, ताहिर कादरी सोनू सप्ताह चेयरमैन, अंजनी प्रजापति सप्ताह को-चेयरमैन, धर्मेंद्र सेठ, शशांक सिंह पूर्व अध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल, राज साहू, श्रेष सेठ, प्रदीप सिंह, राम कृपाल जायसवाल आदि उपस्थित थे। समापन पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता थे। कार्यक्रम का संचालन हाफिज शाह ने किया। अन्त में संस्था सचिव सतीश जायसवाल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

——इनसेट——
मो. अली इश्तियाक ने सभी को पछाड़ा
प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता क्रमशः मो. अली इश्तियाक, शिबू और शिल्पा विश्वकर्मा रही। प्रथम विजेता को 1100 का नगद ईनाम और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही द्वितीय पुरस्कार विजेता को अवार्ड और 501 रूपये नगद और तृतीय विजेता को 251 रूपये नगद और अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 28 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें कि मो. अली इश्तियाक इसके पहले जेसीआई युवा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम आये थे। वहीं पूर्व में 3 वर्ष से मो. इश्तियाक लगातार चैम्पियन होते चले आ रहे हैं। साथ ही इनके बड़े भाई मो. अली गुड्डू लगातार 10 वर्ष एवं उनसे छोटे भाई मो. इरशाद लगातार 7 वर्ष तक चैम्पियन रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA