HomeBiharअधिवक्ता सुरेंद्र कांत ने अपनी जान को बताया खतरा

अधिवक्ता सुरेंद्र कांत ने अपनी जान को बताया खतरा

अधिवक्ता सुरेंद्र कांत ने अपनी जान को बताया खतरा

पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की लगाई गुहार
श्रवण सिंह
कैमूर भभुआ (बिहार)। स्थानीय कस्बा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कांत मिश्रा को बीती शाम उनके घर के पास दो अज्ञात लोगों द्वारा उनके आने जाने की रेकी करने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बुधवार को अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से अधिवक्ता सुरेंद्र कांत मिश्रा ने गुहार लगाया है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुरेंद्र कांत मिश्रा का पुश्तैनी जमीनी विवाद विगत कई वर्षों से चलता आ रहा है। जिसके समाधान के लिए कई बार कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता का प्रयास किया है। लेकिन दूसरा पक्ष हर बार सुलह को नजरअंदाज करता आ रहा है। इस बाबत अधिवक्ता सुरेंद्र कांत मिश्रा का कहना है की बीते शाम को वह घर से बाहर थे। उसी दौरान दो लोग उनके आने और जाने की जानकारी जुटा रहे थे। उन लोगों की आपसी बात को मेरी पुत्री ने सुन लिया और तत्काल घर आकर अन्य परिजनों को बताया। जिस पर परिजन भागे भागे बाहर आए जिसे देख कर उक्त दोनों अज्ञात युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पूरी रात परिजन सदमे में रहे। सुबह किसी अनजान खतरे को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाया है। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने पूछने पर अनभिज्ञता जताया है।

निःशुल्क विधिक परामर्श समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं सुरेंद्र कांत
अपने जान की एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कांत मिश्रा निःशुल्क विधिक परामर्श समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह समिति गरीब असहायों को विधिक जानकारी देने के साथ ही जरूरत के हिसाब से उनके न्याय के लिए जुड़े अधिवक्ता बिना शुल्क लिए मदद करते हैं। ऐसे समाजसेवी के जान के खतरे को देखते हुए निःशुल्क विधिक परामर्श समिति की प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वाराणसी साइनी रहमान ने विधि मंत्रालय भारत सरकार और चंदौली जिले के डीएम, एसपी के अलावा जिला जज से मुलाकात कर अवगत कराने की बात बताया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read