सरस्वती विद्या मन्दिर में विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन
दीपक कुमार
कैराना, शामली। विद्या भारती मेरठ प्रांत के सहारनपुर विभाग का विज्ञान मेला-2023 आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग और आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में आयोजित की गई। बुधवार को नगर स्थित लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप, विशिष्ट अतिथि डा. निर्मल जैन मौजूद रहे। वहीं शामली के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी आचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें जिसमें कक्षा 6 से 8 तक, कक्षा 9 और 10 के छात्र छात्राओं व कक्षा 11 और 12 के छात्र छात्राओं के तीन वर्ग बनाएं गए। विद्या भारती मेरठ प्रांत द्वारा बनाई गई नियमावली के अंतर्गत सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ उपरोक्त सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें क्रियाशील मॉडल तैयार किए गए निर्णायको द्वारा सभी मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान पत्र वाचन और आचार्य पत्र वाचन का बहुत ही निष्पक्षता से मूल्यांकन किया गया। जिसमें वर्गश: छात्र छात्राओं के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए। विज्ञान प्रदर्शनी बाल वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी प्रथम, भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वितीय, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर ने तृतीय स्थान किया। किशोर वर्ग में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शामली ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली द्वितीय स्थान,लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और प्रबंध समिति के पदाधिकारी द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










