HomeBiharआकस्मिक निधन पर शोक, मुम्बई से शव आने के बाद हुआ दाह-संस्कार

आकस्मिक निधन पर शोक, मुम्बई से शव आने के बाद हुआ दाह-संस्कार

आकस्मिक निधन पर शोक, मुम्बई से शव आने के बाद हुआ दाह-संस्कार

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। हिसुआ नगर परिषद के वार्ड-23 नवबाग निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह के पुत्र और साहित्यकार व शिक्षक प्रवीण कुमार पंकज के संझले भाई भानु प्रताप सिंह (41 वर्ष) का आकस्मिक निधन मुंबई में इलाज के क्रम में हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सांई हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया था। हवाई एंबुलेंस से मुंबई से हिसुआ लाश लाने के बाद बुधवार की सुबह तमसा नदी घाट पर उनका दाह-संस्कार हुआ। दाह संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित लोग पहुंचे। मार्डन शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज कुमार, मार्डन इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के शिक्षकगण, पूर्व उपाध्यक्ष रामकरण पासवान, पूर्व पार्षद अशोक चौधरी, वार्ड पार्षद ललिता देवी, संजय कुमार सिन्हा, बलवंत कुमार बरनवाल, अवधेश सिन्हा, कमल किशोर सिंह आदि ने शोक जताया और अंत्येष्टि में शामिल हुए। इधर आकस्मिक निधन पर युगल किशोर सिंह, युगल किशोर राम, शिक्षक अनिल कुमार, आलोक कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक जयनारायण प्रसाद चंद्रवंशी समाज के लोग, शब्द साधक मंच के अध्यक्ष दीनबंधु, सचिव उदय भारती आदि ने गहरा शोक जताया है। भानु प्रताप अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read