जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीनदयाल पांडेय के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहम्मदपुर भोला यादव के बाउंड्री के पास से तीन लोगों को सार्वजनिक स्थान पर पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में नन्हकू, रईस अहमद व जोगेन्द्र बताए जाते हैं। जिनके पास से पुलिस ने 4830 रूपये नगद व ताश के पत्ते बरामद किये जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










