Homeबांदाएडीजे ने जिला चिकित्सालय के वन स्टाप सेण्टर का किया निरीक्षण

एडीजे ने जिला चिकित्सालय के वन स्टाप सेण्टर का किया निरीक्षण

एडीजे ने जिला चिकित्सालय के वन स्टाप सेण्टर का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा डा. बब्बू सारंग के आदेशों के अनुपालन में जिला चिकित्सालय स्थित वन स्टाप सेण्टर बांदा का निरीक्षण श्रीपाल सिंह अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा ने किया। सचिव ने जिला अस्पताल में स्थित वन स्टाप सेण्टर का निरीक्षण किया जहां रमा साहू, सेण्टर मैनेजर अपने कार्यालय में कार्य करती पायी गयी। सचिव ने वन स्टाप सेण्टर में आने वाले प्रकरणों की पत्रालियां व आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। वन स्टॉप सेण्टर में संचालित पुलिस चौकी में महिला कान्सटेबल उपस्थित तेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल एक नाबालिग बालक से पूछताछ करती पायी गयी। जानकारी लेने पर बताया गया कि नाबालिग बालक का नाम सुमित यादव आयु लगभग 3 वर्ष है जिसका पिता विमलेश यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव अन्तर्गत धारा 363, 366, 323, 342, 376, 506 आई.पी.सी. व 3/4 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त है व कारागार में निरुद्ध है। बालक का पिता विमलेश यादव ग्राम लालूहार, थाना रहीमाबाद, लखनऊ हाल मुकाम एकता नगर, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ का रहने वाला है। बालक का संरक्षण लेने हेतु घर से कोई सदस्य नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में बालक को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है। सुपुदर्गी/संरक्षण हेतु बाल विकास समिति बांदा से पत्राचार किया जा रहा है। वन स्टाप सेण्टर के दोनों कक्षों में एक-एक सीलिंग फैन व कूलर लगा है किन्तु भीषण गर्मी में काउन्सलिंग हेतु आने वाले पीड़ित बच्चों व महिलाओं को अत्याधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए कम से कम एक-एक एअर कंडीशन काउन्सिलिंग कक्ष व कार्यालय कक्ष में लगाया जाना अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जिला महिला अस्पताल में वन स्टाप सेण्टर वर्ष 2017 से संचालित है। अलग से भवन हेतु स्थान चिन्हित कर लिया गया है किन्तु बजट के अभाव में निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है जिस पर सचिव ने उपस्थित सेण्टर मैनेजर को जिला प्रोबेशन अधिकारी-बांदा से पत्राचार व सम्पर्क स्थापित कर एअर कंडीशन लगाये जाने तथा शीघ्र अतिशीघ्र बजट मांग पत्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर नये भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय सेण्टर मैनेजर राम देवी साहू, महिला कान्सटेबल अंकिता एवं राशिद अहमद डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read