सपा सरकार में 700 दंगे हुये… अब शून्य

सपा सरकार में 700 दंगे हुये… अब शून्य

प्रयागराज में बोले स्वतंत्र प्रभार मंत्री, गिनायीं सरकार की उपलब्धियां
तेजस टूडे ब्यूरो
सोमधर द्विवेदी एडवोकेट
प्रयागराज। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शुक्रवार को प्रयागराज में रहे। यहां सहसों के आरडी सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भाजपा गंगापार द्वारा आयोजित पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में यहां 700 दंगे हुए थे जबकि भाजपा की योगी सरकर में कोई दंगे नहीं हुए। सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। आज भय मुक्त वातावरण में लोग जी रहे हैं। भाजपा का नेतृत्व समाज का हर वर्ग के विकास व उत्थान के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। उन्होंने सरकार द्वारा पिछड़ों के लिए जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष कविता पटेल, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अश्विनी पटेल, मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधानसभा प्रभारी सुरेश द्विवेदी सहित तमाम लोग उपसिथत रहे।

——इनसेट——
गर्भवती महिलाओं को दिया फल, दिव्यांगों काे उपकरण
संबोधन के पूर्व यहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं को फल, नवजात शिशु को अन्न प्रकाशन तथा विकलांग बच्चों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया।

——इनसेट——
भाजपा की सरकार में हर वर्ग का सम्मान: सचान
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की दृष्टि से प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हर वर्ग का सम्मान है, भयमुक्त, माफिया, अपराध से मुक्त वातावरण बनाने की ओर अग्रसर योगी सरकार ने काम कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है। संचालन जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय पटेल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA