Homeप्रतापगढ़अपर जिला जज ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को किया...

अपर जिला जज ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को किया जागरूक

अपर जिला जज ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को किया जागरूक

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज बरनवाल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया एवं बंदीजन को विधिक जानकारी देते हुये जागरूक किया। जेल अधीक्षक रमाकान्त ने बताया कि जिला कारागार में कुल 1122 बंदी निरूद्ध हैं जिसमें 1028 पुरूष एवं 47 महिला तथा 47 किशोर बन्दी शामिल है। विचाराधीन महिला बंदियों के साथ कुल 6 बच्चे रह रहे हैं। दो महिला बन्दी गर्भवती है जिनका महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार में कौशल विकास मिशन केन्द्र, पुस्तकालय, महिला बैरिक और बाल चक्र, पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम सहित जेल परिसर की साफ-सफाई, बन्दियों से सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण किया। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत रीता बनर्जी द्वारा बन्दियों को कोहडोरी (बड़ी) बनाने और आंवले की कैन्डी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सचिव ने जेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास मुकदमें की पैरवी हेतु निजी अधिवक्ता नहीं है, उनको चिन्हित करके उनके नाम पता पूर्ण विवरण सहित प्राधिकरण कार्यालय को लिखित में अवगत करायें जिससे ऐसे बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर उप जेलर आफताब अंसारी,उप जेलर शारदा देवी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read