पोस्ता छिलका के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोठी पुलिस द्वारा जितेन्द्र कुमार पुत्र सन्तोष कुमार निवासी मुसपिपरी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ व अतुल अवस्थी पुत्र स्व0 रविन्द्र मोहन अवस्थी निवासी मुसपिपरी को ग्राम गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में अभियुक्तों के पास से 2 किलो पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हाण्डा ड्रीम बरामद किया गया। थाना कोठी पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













