जिन्दगी से तंग युवक ने नहर में लगायी छलांग
गोविन्द वर्मा
निंदूरा, बाराबंकी। दवा लेने के लिए घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। युवक की बाइक नहर पटरी पर मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं लगा सका।

कुर्सी थाना क्षेत्र के निंदूरा निवासी प्रवेश मौर्या शनिवार सुबह घर से बाइक लेकर दवा लेने के लिए निकला था लेकिन दोपहर तक वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे निगोहां स्थित शारदा नहर की पटरी पर युवक की बाइक खड़ी मिली।
नहर किनारे युवक की बाइक मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश के प्रयास किए लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। ओदार चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि गोताखोर की मदद से युवक को ढूढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













