स्मैक तस्कर को भेजा गया जेल
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सफदरगंज थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 114 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मो0 सलमान पुत्र मुन्ना निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर को ग्राम प्यारेपुर सरैया से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में अभियुक्त के पास से 114 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। थाना सफदरगंज एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभयुक्त को जेल भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













