HomeFirozabadशिकोहाबाद के अभिषेक खेलो इण्डिया में करेंगे प्रतिभाग

शिकोहाबाद के अभिषेक खेलो इण्डिया में करेंगे प्रतिभाग

शिकोहाबाद के अभिषेक खेलो इण्डिया में करेंगे प्रतिभाग

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील के अभिषेक यादव पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी पोस्ट हरिया फिरोजाबाद इस बार खेलो इंडिया में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी एथलीट एसोसियन के सचिव श्यामवीर सिंह के द्वारा दी गई है। एथलीट एसोसिएशन के सचिव और कोच श्यामवीर सिंह ने बताया कि जब वह शिकोहाबाद में अपनी अकादमी चलाते थे तब वह अभिषेक यादव को गांव हरिया से वह खोज कर लाए थे और तभी से अभिषेक यादव को प्रशिक्षण दे रहे हैं। श्यामवीर सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव ने 2023 में दो नेशनल और गुजरात में जूनियर नेशनल अंडर-17 में खेले। वहां इस खिलाड़ी ने 12 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड जीता था। महाराष्ट्र सीनियर में राष्ट्रीय कांस्य पदक भी इस खिलाड़ी के नाम है। श्यामवीर ने बताया कि उनका एक हाथ नहीं है फिर भी कभी ऐसा महसुस नहीं करते कि मेरा हाथ नहीं है। बल्कि बहुत अच्छे से जो सामान्य एथलीट होते हैं उनके साथ अच्छे से मेहनत करते हैं। अभिषेक उत्तर प्रदेश टी-47 ऊंची कूद के सबसे अच्छे एथलीट हैं। कोच श्यामवीर सिंह ने बताया कि पहली बार पेरा एथलीटों के लिए खेलो इंडिया हो रहा है। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेंगे। अभिषेक यादव टी 47 ऊंची कूद में भाग लेंगे। पैरा एथलीट में वह खेलो इंडिया में प्रतिभाग करेंगे। कोच श्यामवीर सिंह ने कहा कि इस खिलाड़ी में बहुत प्रतिभा है मेरी तरफ से और जनपद फिरोजाबाद के सभी लोगों की तरफ से अभिषेक यादव को हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं। खेलो इंडिया में खेल कर वह कीर्तिमान हासिल करें और अपने जनपद अपने परिवार और सभी लोगों का नाम रोशन करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read