सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों द्वारा आये 88 शिकायत पत्र आए जिनमें से 7 शिकायत पत्रों का किया गया। तत्काल निस्तारण बाकी शिकायत पत्रों के लिए मौके से टीम गठित करके रवाना किया गया। वहीं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि जो भी यह शिकायत पत्र आए हैं इन शिकायत पत्रों का समयबद्ध जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। कोई भी शिकायतकर्ता इधर-उधर भटकता नजर नहीं आना चाहिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस को बुलंदियों तक ले जाने के लिए जनपद फिरोजाबाद के एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीडीओ दीक्षा जैन, सीएमओ डॉ. रामबदन राम एसडीएम टूंडला शिव ध्यान पांडेय व नायब तहसीलदार हेमंत सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, एसडीओ मनोज प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














