अपनी नैतिक जिम्मेदारी के प्रति सजग बनें जनप्रतिनिधि: हंसराज
अतुल राय
वाराणसी। विकास की कड़ी में जनप्रतिनिधि अपनी नैतिक जिम्मेदारी के प्रति सजग बनें। ताकि निचले स्तर पर आम नागरिकों को लाभ मिल सके। उक्त बातें शनिवार को पिंडरा ब्लॉक पर विकास खण्ड बड़ागाँव व पिंडरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रशिक्षण वर्ग के कार्यशाला में मुख्य अतिथि एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुए व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सिंह, ब्लाक प्रमुख संरक्षक रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जय प्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, मनीष पाठक, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सरमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














