गैस सिलेण्डर से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर में मंगलवार सुबह सड़क धंसने से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। किसी तरह चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। गैस एजेंसी के स्वामी ने ने कर्मचारियों के सहयोग से पलटे ट्रक से गैस सिलेंडर उतरवाकर एक घंटे बाद ट्रक को सीधा कराया गया।

जानकारी के अनुसार चालक ब्रजेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव बदनपुर थाना हसायन जिला हाथरस गैस प्लांट सलेमपुर से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक लेकर शिकोहाबाद के आर्यन गैस एजेंसी आये थे जहां उन्होंने ट्रक को मोहल्ला शम्भू नगर में सड़क किनारे खड़ा कर दिया। ट्रक खड़ा करते समय अचानक रोड धंसने लगी। देखते ही देखते कुछ ही देर में रोड एक साइड से पूरी तरह धंस गयी। किसी तरह ट्रक चालक ब्रजेश ने कूदकर अपनी जान बचाई। गैस एजेंसी स्वामी सुनील यादव अपने कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रक से गैस सिलिंडर उतरवाकर ट्रक को खड़ा करवाया। शम्भू नगर एक घनी बस्ती है लेकिन उसके बावजूद वहां ट्रक से गैस सिलेंडर उतरवाकर सप्लाई की जाती है। यदि आज किसी सिलेण्डर से गैस लीक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















