टैंकर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में छह लोगों की हुई मौत
30 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में कराये गये भर्ती
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं-मथुरा मार्ग पर राजकीय मेडिकल कालेज के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टैंकर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद बदायूं-मथुरा मार्ग पर काफी भीड़ लगी है। बताया जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके औरामई गांव के कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। इस हादसे में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवाब नगला निवासी अनीता (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (25) पुत्री महेंद्र, सुषमा देवी (50) नेखराज, मीरा पत्नी ग्रीश, पूनम पत्नी सुधीर व सहदेव पुत्र ब्रह्मसिंह की मौत की हो गई। ये सभी गांव औरामई के बताए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















