दिव्यांग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
एक साल से बुखार समेत अन्य बीमारी से पीड़ित थी मृतका
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
हसनगंज, उन्नाव। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अजमा खेड़ा गांव में बीमारी से परेशान होकर दिव्यांग महिला ने फांसी लगा ली। बरामदे में रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटकता देख पति दंग रह गया। स्वजन के मुताबिक महिला एक वर्ष से बीमार चल रही थी जिसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अजमा खेड़ा गांव की रहने वाली दिव्यांग निर्मला 36 पत्नी नन्हकू लोधी ने रविवार सुबह करीब दस बजे बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पति नन्हकू ने बरामदे में शव लटकता देख उसके होश उड़ गये। पति नन्हकू ने बताया कि शादी के 20 वर्ष हो गए हैं। 14 वर्षीय इकलौता बेटा सनी है, पत्नी एक साल से बुखार सहित अन्य कई बीमारी से परेशान चल रही थी जिसका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल से चल रहा था जिससे पत्नी काफी परेशान रह रही थी।
मृतका का मायका बिछिया गांव के कुरेहड़ी गांव का है। बहू मौत से सास मालती, ससुर मुरली व अन्य परिजन रो—रो कर बेहाल होते रहे। इस बाबत पूछे जाने पर क्राइम इंस्पेक्टर रामबचन भारती ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









