अहिल्याबाई होल्कर के जन्म महोत्सव पर खैराबाद में हुआ भव्य कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म महोत्सव की ओर देश में हर विद्यानसभा और मंडल पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सीतापुर के विधानसभा के खैराबाद स्थित एमजे पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोक माता अहिल्या बाई होलकर का जन्मदिवस पर कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा व सदर विधायक राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु का खैराबाद नगरपालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक व जिलामंत्री जया सिंह नैमिष, रतन तिवारी जिला उपाध्यक्ष, पंकज पांडे मंडल अध्यक्ष, अमित दीक्षित मंडल अध्यक्ष, राजन गुप्ता मंडल अध्यक्ष, रामकिशन पाल मंडल अध्यक्ष, नितेश प्रताप जायसवाल मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









