फिरोजाबाद के 9 बाल वैज्ञानिकों ने मथुरा में दिखायी अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद के 9 बाल वैज्ञानिकों ने मथुरा में दिखायी अपनी प्रतिभा

रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग मथुरा द्वारा आयोजित भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा में हुआ जिसका उदघाटन जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे ने किया।

जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस एवं कासगंज जनपद के इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2021में चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं अश्वनी जैन के साथ जनपद के शिक्षक सूर्यकांत वर्मा, प्रिया त्यागी, श्याम गुप्ता, भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मृदुल, कमल किशोर, नील कमल, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की निधि, एस.आर.के. इंटर कॉलेज कोटला के अर्जुन सिंह, गोपी श्याम इंटर कॉलेज के अंशू कुमार, राजकीय हाईस्कूल, भरथरा, खैरगढ़ के लवकुश, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना की लवी एवं एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की कु अंशिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी मथुरा एवं निर्णायक मंडल के समक्ष किया।

जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल दुर्घटना सुरक्षा चश्मा, छिपकली पकड़ने वाला यंत्र, सोलर कार, तीन कार्य करने वाली छड़ी, सूर्य घड़ी, स्मार्ट हाउस आदि प्रस्तुत किए गए जिसकी जिलाधिकारी मथुरा, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा एवं निर्णायक मंडल ने सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent