HomeFirozabadराजीव गांधी की 79वी जयंती मनायी गयी

राजीव गांधी की 79वी जयंती मनायी गयी

राजीव गांधी की 79वी जयंती मनायी गयी

आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र सिसोदिया के आवास महावीर वाटिका पर सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक थे। उन्हें देशवासी सदैव याद रखेंगे। जिलाध्यक्ष सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स डॉ बीएस गौतम ने कहा कि राजीव गांधी देश के युवाओं को मत्ता अधिकार देकर सशक्त बनाया। पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं एवं दलितों को आरक्षण देकर उन्हें मजबूत किया उनकी मिस्टर क्लीन की छवि थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने मालदीप में सैनिक कार्यवाही कर विश्व पटल पर भारत को मजबूत देश के रूप में पेश किया। वह देश में शांति स्थापित करना चाहते थे। पंजाब, असम, मिजोरम ऐतिहासिक समझौते थे। कार्यक्रम में कन्हैया शर्मा, अंसार अहमद सिद्दीकी, विक्रम सिंह, बृजेश कुमार, हर्षकांत, जेपी ठाकुर, अनूप कुमार, मानवेंद्र शर्मा, सुनहरी लाल, विद्याराम बघेल, विनोद कुमार, सत्य विजय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read