फुलवारी खुर्द प्राथमिक विद्यालय में मना 74वां गणतंत्र दिवस
उग्रसेन सिंह
सैदपुर, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फुलवारी खुर्द में 74वां गणतंत्र दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी स्टाफ के उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारस नाथ चौहान ने तिरंगा फहराया और भारत माता की पूजा करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया व राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी। बता दें कि विद्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
गौरतलब हो कि विद्यालय के स्टाफ द्वारा बच्चों में कॉपी, पेंसिल और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पारसनाथ चौहान, सिद्धार्थ सिंह, मुन्ना सिंह यादव, इन्द्रा सिंह, पुष्पा यादव, मंजूलता पटेल, पूनम यादव, राधेश्याम यादव, संजय यादव, भागमनी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












