HomeChitrakootडीएम ने मेधावी छात्रों को टैबलेट एवं 21000 रूपये की धनराशि सौंपी

डीएम ने मेधावी छात्रों को टैबलेट एवं 21000 रूपये की धनराशि सौंपी

डीएम ने मेधावी छात्रों को टैबलेट एवं 21000 रूपये की धनराशि सौंपी

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भारत सरकार प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विद्यालयों के हाई स्कूल के 8 एवं इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र छात्राओं को टेबलेट, प्रमाण पत्र एवं 21 हजार रुपए का चेक का वितरण किया गया तथा सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा में किस तरह से तैयारी करना है।

इस विषय पर प्रधानमंत्री जी द्वारा बताई गई बातों को छात्र छात्राओं को सुनाया गया। बोर्ड परीक्षा में किस तरह से अच्छे अंक हासिल करें। इस कार्यक्रम से बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन मिला और उन्हें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप, चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मेधावी छात्र-छात्राए मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read