HomeFirozabadहाईस्कूल गणित की परीक्षा में 3132 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 3132 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 3132 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के तृतीय कार्य दिवस पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित एवं इंटरमीडिएट के व्यवसाय शिक्षा की परीक्षा एवं सायंकालीन द्वितीय पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य एवं इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय, रविन्द्र कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक, रामपाल सिंह, अशोक कुमार एवं डॉ सुनील यादव के उड़न दस्तों द्वारा जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर सघन चेकिंग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रथम पाली में अजब सिंह इंटर कॉलेज हरगंनपुर, महादेवी जगत सिंह इंटर कॉलेज लाजपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, भूदेवी इंटर कॉलेज नगला पिपरानी, एस.आर.एल. इंटर कॉलेज सौरारा एवं महाराज सिंह इंटर कॉलेज हैवतपुर कर्खा का निरीक्षण एवं द्वितीय पाली में चौधरी लाल सिंह इंटर कॉलेज खटुआमई, एस.जी.आर. इंटर कॉलेज इन्द्रगढ़, इंटर कॉलेज डडियामई, ए.के. इंटर कॉलेज शिकोहाबाद और पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद का निरीक्षण किया गया।
कंट्रोल रूम के मीडिया प्रभारी अश्वनी जैन ने बताया कि प्रथम बैठक में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में 3132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिसमें 2722 बालक एवं 410 बालिकायें सम्मिलित हैं। इसी के साथ इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा प्रथम में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य की परीक्षा में 19 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में जनपद के 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिसमें 193 बालक एवं 165 बालिकाएं सम्मिलित हैं। कंट्रोल रूम में संजीव यादव, रंजना सहाय, पुष्पेन्द्र सोलंकी सहित समस्त कार्यरत प्रत्येक केन्द्र की निगरानी कर रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read