HomeFirozabadकार का टायर फटने से 3 लोग गम्भीर रूप से घायल

कार का टायर फटने से 3 लोग गम्भीर रूप से घायल

कार का टायर फटने से 3 लोग गम्भीर रूप से घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक हादसा घटित हुआ। इस हादसे में कार का टायर फटने से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गये। बता दें कि यह हादसा नगला खंगर क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे प्रयागराज से लौटते वक्त हुआ था। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फट गया और हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी संजय ठाकुर अपनी पत्नी सोनी ठाकुर (34), बेटी मुस्कान (16), 6 वर्षीय भाविका और कविता पटेल के साथ महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। कार चला रहे ओमाराम ने सूझ—बूझ दिखाते हुए बड़े हादसे को टाला। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर बगल में चल रही ट्रक की तरफ जा रही थी। चालक ने तुरंत कार की स्टेयरिंग डिवाइडर की तरफ मोड़ दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में चालक को छोड़कर 3 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। नगला खंगर पुलिस ने बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read