HomeFirozabadयह नदी आने वाले समय में जनपद की जीवन धारा सिद्ध होगी:...

यह नदी आने वाले समय में जनपद की जीवन धारा सिद्ध होगी: डीएम

यह नदी आने वाले समय में जनपद की जीवन धारा सिद्ध होगी: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की जनपद में एक नई पहल। जिलाधिकारी द्वारा सिरसा नदी के जीर्णाेद्वार को लेकर बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिरसागंज, शिकोहाबाद सम्बंधित बीडीओ, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में किया गया।
विदित है कि सिरसा नदी जनपद अलीगढ़, हाथरस और एटा से होते हुए जनपद फिरोजाबाद के विकास खंड टूंडला की ग्राम पंचायत रामगढ़ उमरगढ़ से प्रारंभ होकर विकास खंड मदनपुर की ग्राम पंचायत कौरारी तक जाती है। जनपद में नदी की कुल लंबाई 108.76 किलोमीटर है जिसमें 6 विकास खंड टूंडला, नारखी, खैरगढ़, शिकोहाबाद, अरांव एवं मदनपुर की कुल 49 ग्राम पंचायतें एवं तीन नगर पंचायतें मक्खनपुर, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज से होकर गुजरती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह नदी जिले की जीवन धारा बन सकती है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी मानक के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नदी के पुर्नाेद्धार से जिले के तमाम नागरिकों को लाभ पहुंचेगा, इसीलिए इस कार्य को सभी गंभीरता से लें, इस नदी के पुर्नाेद्धार हेतु हजारों मजदूर लगाये जायं जिससे कार्य में शीघ्रता और तीव्रता आए नदियों से निकलने वाले कचरे को भी निस्तारण कराया जाय। यह कार्य ज्यादा से ज्यादा मनरेगा से कराया जाय। कम से कम 75 प्रतिशत श्रमिकों को इस महत्वपूर्ण कार्य में लगाया जाय। साथ ही इस कार्य में जन सहभागिता भी हो। लोगों को इसके बारे में बताएं और उनसे भी इनके जीर्णाेद्धार में मदद लें। इस नदी के किनारे फलदार वृक्ष लगाये जायं। जगह-जगह पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनायें। यह नदी जिले के लिए उसी तरह महत्वपूर्ण साबित होगी जिस तरह महाकुंभ के समय गंगा, जमुना और सरस्वती का महत्व होता है।
जिलाधिकारी ने सभी सचिवों एवं प्रधानों से अनुरोध किया है कि इस कार्य को मिशन मोड पर करें, यह पुण्य का कार्य है। साथ ही इस नदी के पुनर्जीवन से इस नदी के किनारे स्थानीय वनस्पतियां विकसित होंगी जो पशुओं के आहार हेतु जीविका का आधार बनेगी। इससे सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, नागरिकों को शुद्ध पेयजल की प्राप्ति होगी जिससे उनका स्वास्थ्य खराब नहीं होगा। साथ ही यहां पर एकत्रित जल से 0.33 हेक्टेयर मीटर प्रति वर्ष जल रिचार्ज किया जा सकेगा। सिरसा नदी के जल से 3183 कृषक परिवारों को सिंचाई हेतु लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा इस कार्य को 5 मार्च से अवश्य प्रारंभ कर दें जिससे इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। बैठक में जो सचिव अनुपस्थित थे, उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश देते हुये उन्होंने सभी अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान देने की बात कही।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य से न केवल इंसानों को अपितु पशु-पक्षियों को भी लाभ प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि जहां भूमि सम्बंधित विवाद हैं वहां-वहां इसका निवारण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि सिरसा नदी का जीर्णाेद्धार जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बीडीओ टूण्डला, नारखी, हाथवंत इत्यादि से उनकी कार्ययोजना के सम्बन्ध में भी जानकारी लेना चाही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read