HomeVaranasi3 साइबर अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार

3 साइबर अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार

3 साइबर अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। एडीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिन वादी ब्रिजेश यादव पुत्र नारायण यादव निवासी गोसाईपुर, मोहॉव, खालेगाँव, थाना चोलापुर ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि साइबर अपराधियों द्वारा उनका डेटा जाब प्रोवाइडर कम्पनी से प्राप्त कर उन्हे फाइनेंस कम्पनी में नौकरी देकर उनके माध्यम से उनके मित्र रमेश प्रसाद प्रजापति, रवि कुमार, वरूण कुमार राय को लोन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फी, आरटीजीएस चार्ज, एनओसी चार्ज आदि का हवाला देकर उनके साथ कुल करीब 5,65,000/- रूपये की साइबर ठगी कर ली गयी है जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना विजय नारायण मिश्र द्वारा की जा रही है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमि. वाराणसी एवं प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त अपराध वाराणसी के निर्देशन मे तथा श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी व गौरव कुमार सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के क्रम में नोएडा से अन्तर्राष्ट्रीय सरगना/काल सेन्टर संचालक सहित 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल, फर्जी कागजाम, मोहर, एटीएम कार्ड, नकदी आदि बरामद किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read