Homeजालौनभूमि विवाद निस्तारण के लिये पूर्व में गठित संयुक्त टीम तत्परता से...

भूमि विवाद निस्तारण के लिये पूर्व में गठित संयुक्त टीम तत्परता से करें निस्तारण: डीएम

भूमि विवाद निस्तारण के लिये पूर्व में गठित संयुक्त टीम तत्परता से करें निस्तारण: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि मिले। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं। उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शिकायतों का समाधान करना न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह शासन की मंशा भी है। आज सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 39 शिकायते प्राप्त हुई है जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व बिना पक्षपात के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया, भूमि विबाद की प्राप्त शिकायतों पर तत्काल राजस्व व पुलिस की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर हल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ताओं को न्याय मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उसका पालन अनिवार्य है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि समाधान का हर कदम पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने कहा कि न केवल समाधान होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से संतोष महसूस होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान प्रदान करना है। शासन के निर्देशानुसार, यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समस्या का समाधान समय सीमा के भीतर हो और उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कई शिकायतों का निस्तारण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या, उप जिलाधिकारी न्यायिक विशेश्वर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read