HomeBiharनवादा में 24 घण्टे के अन्दर 29 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी:...

नवादा में 24 घण्टे के अन्दर 29 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

नवादा में 24 घण्टे के अन्दर 29 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

सुनील कुमार
नवादा, बिहार। एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि 26 अक्टूबर को नवादा जिला में पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर 29 फरार अपरधियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया जो विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, उनमें हत्या में 1, महिला उत्पीड़न में 1, पुलिस पर हमला में 1, हत्या के प्रयास में 2, शराब कांड में 6 सहित अन्य गिरफ्तारी 18 कुल 29 गिरफ्तारियां हुईं। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 181.5 लीटर विदेषी शराब बरामद किया गया। वारंट का निष्पादन की संख्या 25 एवं कुर्कि का निष्पादन की संख्या 1 है। वाहन जाॅच के क्रम में कुल 674 वाहनों की जाॅच की गयी है एवं फाईन की कुल राषि 29 हजार रूपया वसूला गया है। अन्य बरामदगी अन्तर्गत देषी कट्टा 2, जिंदा कारतूस 3, खोखा 1, मैजिक 1 एवं ट्रैक्टर 1 बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवादा पुलिस द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने हेतु लगातार प्रतिबंध है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छिपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read